“ज्ञान का उत्सव, सहभागिता का सम्मान — 1000वीं रचना महोत्सव GK प्रतियोगिता के विजेताओं को हार्दिक बधाई!”
1000वीं रचना महोत्सव प्रतियोगिता की दूसरी कड़ी के रूप में शिविका झरोखा डॉट कॉम ने अप्रैल 2026 में सामान्य ज्ञान (GK) क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय पाठक भाग ले सकते थे और प्रतिभागियों को निर्धारित नियमों के अनुसार सभी पाँच प्रश्नों के सही उत्तर भेजने थे।
यह प्रतियोगिता पूरी तरह नि:शुल्क थी। हमें यह बताते हुए अपूर्व प्रसन्नता हो रही है हमारे रीडर्स ने इस प्रतियोगिता के प्रति काफी उत्साह दिखया और बड़ी संख्या में हमें जवाब भी मिले।
ऐसे में हमने चार भाग्यशाली विजेताओं का चयन किया है जिन्होनें करेक्ट फार्मेट का पालन किया और सही समय पर सभी पाँच प्रश्नों के सही जवाब भेजे।
“आप सभी प्रतिभागियों के उत्साह और सहभागिता ने इस प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं!
विजेताओं के नाम व इनाम इस प्रकार हैं—
• प्रथम पुरस्कार: ₹1000/-
Pavithra Sathyaraj, Tamilnadu
• सांत्वना पुरस्कार (3 विजेता): ₹399/- प्रत्येक*
Neelima Tailang, Madhya Pradesh
Sunita Kumari, Karnataka
Pallavi Tripathi, Chhattisgarh.
इन सभी विजेताओं को 25 जुलाई 2026 तक उनके इनाम बिलकुल नि:शुल्क भेजे जाएंगे। सांत्वना पुरस्कार के विजेताओं को इनाम वाउचर के रुप में दिए जाएंगे जिनका वे 15 अगस्त 2026 तक नियमानुसार इनका इ्रस्तेमाल कर सकेंगे।
आइए जानते हैं कि इस प्रतियोगिता के पांच सवाल व उनके ( *) सही जवाब क्या थे-
❓ प्रश्न 1.रामायण के प्रमुख पात्रों में से कौन-सा विकल्प सही है?
A. अर्जुन, भीम, नकुल
B. श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान *
C. कृष्ण, राधा, बलराम
D. बुद्ध, आनंद, अशोक
❓ प्रश्न 2.भारत में जन धन योजना के अंतर्गत कितने से अधिक खाते खोले जा चुके हैं?
A. 25 करोड़
B. 40 करोड़
C. 55 करोड़ से अधिक *
D. 70 करोड़
❓ प्रश्न 3.इंडक्शन कुकर का एक प्रमुख लाभ क्या है?
A. अधिक समय लेता है
B. गैस पर निर्भर होता है
C. ऊर्जा की बचत करता है और जल्दी खाना बनाता है *
D. बहुत अधिक जगह घेरता है
❓ प्रश्न 4. यह उद्धरण किसका है?
“संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज़ नहीं, यह राष्ट्र की जीवनशैली है।”
A. महात्मा गांधी
B. डॉ. भीमराव अंबेडकर *
C. जवाहरलाल नेहरू
D. सरदार पटेल
❓ प्रश्न 5.निम्नलिखित का सही योग क्या है?
5095 + 0595 + 00595 + 00059 = ?
A. 6344 *
B. 6444
C. 6544
D. 6644
*************