MAY 2025 : Top-5 creations list
मई 2025 में शिविका झरोखा डॉट कॉम पर कोयम्बटूर, तमिलनाडु की मशहूर ब्लॉगर पवित्रा सत्यराज की रचना “From Passion to Plate: A Motivational Guide to Writing Successful Food Blog!” का जादू हमारे रीडर्स पर छाया रहा। उनके लेखन का रीडर्स ने जमकर अनंद लिया ओर बेहद प्रशंसा की। इस माह की मंथली टॉप क्रिएशन्स की लिस्ट में सर्वाधिक स्कोर हासिल करके इनकी इस रचना ने सूची में पहला स्थान पाया है। इनके बाद देहरादून की सुनीता मिश्रा की “पूरे होते सपने” को पाठकों ने भरपूर प्यार दिया और सराहा। इन दोनों के अतिरिक्त तीन अन्य राइटर्स भी अच्छा स्कोर हासिल करके प्रोत्साहन राशि पाने के हकदार बन गए हैं । अन्य रचनाओं को भी रीडर्स ने खूब चाव से पढ़ा और सराहा है लेकिन 2,820 से कम स्कोर आने की वजह से उनका नाम सूची में नहीं आ सका है। हमारा तमाम राइटर्स से आग्रह है कि वे अपनी बेहतरीन रचनाएँ हमें भेजते रहें हो सकता है अगली सूची में आपका नाम भी आ जाए और तब आप भी प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकेंगे।
तो चलिए, एक नजर डालते हैं मई 2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टॉप—5 रचनाओं पर। इन रचनाओं का विवरण इस प्रकार है —
रैंकिंग रचना का शीर्षक रचनाकार स्कोर प्रोत्साहन राशि
1 From Passion to Plate: A Motivational Guide… Pavithra Sathyaraj 20,140 2000 रुपये
2 पूरे होते सपने सुनीता मिश्रा 9,100 1000 रुपये
3 मॉं को समर्पित तीन रचनाएं शबनम मेहरोत्रा 3,820 800 रुपये
4 रण भेरी तथा तीन अन्य रचनाएं पंकज शर्मा “तरुण ” 3,420 400 रुपये
5 आपरेशन सिन्दूर तथा एक अन्य रचना सुशीला तिवारी 2,820 200 रुपये
सभी विजेताओं को हमारी ओर से हार्दिक बधाई! आपकी प्रोत्साहन राशि चेक या डीडी या UPI से 31 AUGUST 2025 तक भेजी जाएगी। यह राशि प्राप्त करने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना है। नियमानुसार इन सभी रचनाओं का कॉपीराइट शिविका झरोखा डॉट कॉम को स्वत: हस्तांतरित हो जाएगा। आशा है आप सब इसी तरह से उत्कृष्ट सृजन करके हिंदी—अंग्रेजी लिटरेचर को समृद्ध करते रहेंगे और आधुनिक लाइफस्टाइल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहेंगे। धन्यवाद!
श्रीमती शिखा तैलंग
more than 700 creations to read & watch
शिविका झरोखा डॉट कॉम से जुड़ने के लिए आपका स्वागत है !
हमारा ई—मेल एड्रेस है : tailang76shikha@gmail.com
contact@shivikajharokha.com
Bhopal, (M.P.), INDIA