SHIVIKAJHAROKHA.COM : NEW TERMS & CONDITIONS for WRITERS /VEDIO CREATORS
Table Of Content
(1 जुलाई 2025 से प्रभावी)
SHIVIKAJHAROKHA.COM में आपका हार्दिक स्वागत है। हम आपके साथ इस जुड़ाव को लेकर अत्यंत प्रसन्न हैं। यह संबंध लंबे समय तक बना रहे और सहज रूप से आगे बढ़े, इसके लिए कृपया नीचे दिए गए नवीनतम नियमों और शर्तों पर ध्यान दें:
पात्रता एवं प्रस्तुति दिशानिर्देश:
- 14 वर्ष या उससे अधिक आयु के भारतीय लेखक और वीडियो निर्माता अपनी मौलिक एवं अप्रकाशित रचनाएं या वीडियो शिविका झरोखा डॉट कॉम को भेज सकते हैं।
- लेखक और वीडियो निर्माता लेखन, संपादन, अनुवाद अथवा वीडियो निर्माण के लिए एआई टूल्स का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, ऐसी रचनाओं पर “एआई जनित रचना” का स्पष्ट उल्लेख आवश्यक होगा।
- प्रस्तुत की गई प्रत्येक सामग्री को भारतीय कानूनों का पालन करना चाहिए और वह भारतीय परिवार के सभी सदस्यों के लिए पठनीय, श्रवणीय और दर्शनीय होनी चाहिए। उसमें सकारात्मकता का समावेश होना आवश्यक है।
- कृपया अपनी रचना या वीडियो भेजने से पहले SHIVIKAJHAROKHA.COM को निःशुल्क सब्सक्राइब करें, इसके लिए वेबसाइट पर ‘Subscribe’ बटन पर क्लिक करें।
- लेखक या निर्माता को अपनी प्रस्तुति के साथ पूरा नाम, संक्षिप्त परिचय, पोस्टल व ईमेल पता, फोन नंबर तथा जन्मतिथि अनिवार्य रूप से भेजनी होगी।
- सामग्री में अंधविश्वास या हानिकारक सामाजिक कुरीतियों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।
- भाषा सरल, सभ्य और सम्मानजनक होनी चाहिए तथा उसमें बच्चों और महिलाओं के प्रति गरिमा एवं सम्मान का भाव प्रकट होना चाहिए।
प्रस्तुति प्रारूप एवं तकनीकी आवश्यकताएं:
- साहित्यिक रचनाएं ईमेल द्वारा वर्ड फाइल के अटैचमेंट के रूप में भेजी जानी चाहिए। यह फाइल इंटरनेट प्रकाशन के लिए उपयुक्त होनी चाहिए। शब्द सीमा न्यूनतम 150 शब्द और अधिकतम 5000 शब्द तक हो सकती है।
- वीडियोज अच्छी तरह से संपादित, एचडी गुणवत्ता वाले, और 10 सेकंड से 10 मिनट की अवधि तक के हो सकते हैं।
प्रस्तुति के साथ घोषणा:
हर रचना या वीडियो के साथ निम्नलिखित घोषणा भेजना अनिवार्य है:
“मेरी रचना/वीडियो शीर्षक …………………. मौलिक एवं अप्रकाशित है। रचना या वीडियो के कॉपीराइट तथा प्रतिक्रियाओं से संबंधित SHIVIKAJHAROKHA.COM के नवीनतम नियम और शर्तें मुझे स्वीकार हैं।”
यदि कोई लेखक या निर्माता यह घोषणा नहीं भी भेजते, तब भी यह माना जाएगा कि वह कॉपीराइट और प्रतिक्रिया संबंधी सभी शर्तों से सहमत हैं।
प्रकाशन नियम एवं फीडबैक नीति:
- जब तक किसी रचना पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, उसे कहीं और प्रकाशन हेतु नहीं भेजा जा सकता।
- यदि तीन माह के भीतर कोई आधिकारिक उत्तर प्राप्त नहीं होता, तो उस रचना को अस्वीकृत मानकर लेखक उसे अन्यत्र प्रकाशन हेतु भेज सकते हैं।
- साहित्यिक रचनाओं और वीडियोज की रैंकिंग पाठकों/दर्शकों के व्यूज, रिव्यू आदि के आधार पर तय की जाएगी। विशेष परिस्थितियों में, उत्कृष्ट गुणवत्ता वाली सामग्री को शिविका झरोखा डॉट कॉम द्वारा 1000 बोनस पॉइंट्स तक दिए जा सकते हैं।
रॉयल्टी, पुरस्कार एवं कॉपीराइट:
- रजिस्टर्ड राइटर्स को प्रत्येक प्रकाशित रचना पर प्राप्त स्कोर के आधार पर रॉयल्टी या प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
- महीने की शीर्ष रचनाओं की सूची में स्थान पाने वाली रचनाओं के रचनाकारों को नियमों के अनुसार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
- यदि किसी महीने तीन या इससे कम गेस्ट राइटर्स की रचनाएं प्रकाशित होती हैं तो ऐसी रचनाओं के प्रत्येक रचनाकार को बतौर प्रोत्साहन राशि 500 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
- तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप, वीडियोज को SHIVIKAJHAROKHA.COM या हमारे यूट्यूब पार्टनर चैनल “Shakti Channel” पर प्रकाशित किया जा सकता है।
- प्रोत्साहन राशि या रॉयल्टी का भुगतान यूपीआई, चेक, डिमांड ड्राफ्ट (DD) या मनीऑर्डर द्वारा निर्धारित समयसीमा में किया जाएगा। यदि अपरिहार्य कारणों से भुगतान में 14 दिनों से अधिक का बिलंव होता है, तो उसके बाद 90 दिनों के भीतर अतिरिक्त 5% राशि बतौर मुआवजा दी जाएगी।
- यदि चेक के माध्यम से भुगतान किया गया हो और लेखक भोपाल से बाहर का हो, तो 5% अतिरिक्त राशि चेक क्लीयरिंग चार्ज के रूप में दी जाएगी।
- जिन प्रकाशित रचनाओं के एवज में प्रोत्साहन राशि अदा की जाएगी, उनका कॉपीराइट स्वतः SHIVIKAJHAROKHA.COM को हस्तांतरित हो जाएगा
- SHIVIKAJHAROKHA.COM द्वारा किए गए सभी भुगतानों पर भारतीय कर नियम लागू होंगे।
अन्य शर्तें:
- यदि कोई रचना किस्तों में प्रकाशित होती है, तो उसकी कुल प्रतिक्रियाओं के आधार पर रैंकिंग तय की जाएगी।
- यदि एक पेज पर कई लेखकों की रचनाएं प्रकाशित होती हैं, तो प्राप्त फीडबैक के आधार पर रैंकिंग तय कर प्रोत्साहन राशि समान रूप से बांटी जाएगी।
- किसी विशेष आयोजन में यदि प्रविष्टियां निर्धारित न्यूनतम स्कोर प्राप्त नहीं कर पातीं, तो उन्हें सामान्य रैंकिंग के अनुसार प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
- रचनाएं या वीडियोज प्रकाशित कराने, रॉयल्टी या पुरस्कार प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
- जिन रचनाओं का पुनःप्रकाशन या रूपांतरण ई—बुक, फिल्म, नाटक आदि के रूप में किया जाएगा, उनके रजिस्टर्ड राइटर्स को शुद्ध लाभ में उचित हिस्सा दिया जाएगा।
- यदि कोई प्रकाशित रचना या वीडियो नियमों के अनुरूप नहीं पाई जाती है या उस पर शिकायत प्राप्त होती है, तो उसकी रैंकिंग रद्द की जा सकती है, भुगतान रोक दिया जा सकता है, तथा लेखक को स्थायी रूप से बैन किया जा सकता है।
- रॉयल्टी, प्रोत्साहन राशि, और विशेष परिस्थितियों पर SHIVIKAJHAROKHA.COM का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। इससे पूर्व प्रकाशित सभी नियम व शर्तें निरस्त मानी जाएंगी।
SHIVIKAJHAROKHA.COM से जुड़ने के लिए आपका स्वागत है!
हमारे ईमेल पते हैं:
📧 tailang76shikha@gmail.com
📧 contact@shivikajharokha.com