April 2025 : Top-5 creations list
अप्रैल 2025 में शिविका झरोखा डॉट कॉम पर प्रेम से भरी रचनाओं का जादू छाया रहा। इस माह की मंथली टॉप क्रिएशन्स की लिस्ट में सर्वाधिक स्कोर हासिल करके यशवन्त कोठारी नंबर 1 पर आए हैं। इनकी “ढ़ाई आखर प्रेम का” नामक रचना ने इस सूची में पहला स्थान पाया है । इनके बाद का स्थान है “कठोर” रचना का जिसे नीलिमा तैलंग ने लिखा था। इन दोनों के अतिरिक्त तीन अन्य राइटर्स भी अच्छा स्कोर हासिल करके प्रोत्साहन राशि पाने के हकदार बन गए हैं । बाकी राइटर्स की रचनाओं को भी रीडर्स ने खूब चाव से पढ़ा और सराहा है लेकिन 2,440 से कम स्कोर आने की वजह से उनका नाम सूची में नहीं आ सका है। हमारा तमाम राइटर्स से आग्रह है कि वे अपनी बेहतरीन रचनाएँ हमें भेजते रहें हो सकता है अगली सूची में आपका नाम भी आ जाए और तब आप भी प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकेंगे।
तो चलिए, एक नजर डालते हैं अप्रैल 2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टॉप—5 रचनाओं पर। इन रचनाओं का विवरण इस प्रकार है —
रैंकिंग रचना का शीर्षक रचनाकार स्कोर प्रोत्साहन राशि
1 ढ़ाई आखर प्रेम का यशवन्त कोठारी, जयपुर 14,060 2000 रुपये
2 कठोर नीलिमा तैलंग, पन्ना 4,160 1000 रुपये
3 बदरंगा सूट हेमन्त पटेल, भोपाल 3,760 800 रुपये
4 तीन मधुर भजन शबनम मेहरोत्रा, कानपुर 2,740 400 रुपये
5 जाने अनजाने चेहरे तथा दो अन्य रचनाएं पल्लवी त्रिपाठी, दुर्ग 2,440 200 रुपये
सभी विजेताओं को हमारी ओर से हार्दिक बधाई! आपकी प्रोत्साहन राशि चेक या डीडी या UPI से 18 जुलाई 2025 तक भेजी जाएगी। यह राशि प्राप्त करने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना है। नियमानुसार इन सभी रचनाओं का कॉपीराइट शिविका झरोखा डॉट कॉम को स्वत: हस्तांतरित हो जाएगा। आशा है आप सब इसी तरह से उत्कृष्ट सृजन करके हिंदी—अंग्रेजी लिटरेचर को समृद्ध करते रहेंगे और आधुनिक लाइफस्टाइल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहेंगे। धन्यवाद!
श्रीमती शिखा तैलंग
more than 600 creations to read & watch
शिविका झरोखा डॉट कॉम से जुड़ने के लिए आपका स्वागत है !
हमारा ई—मेल एड्रेस है : tailang76shikha@gmail.com
contact@shivikajharokha.com
Bhopal, (M.P.), INDIA