JUNE 2025 : Top-5 creations list (GENERAL)
JUNE 2025 में शिविका झरोखा डॉट कॉम पर विजय कुमार तैलंग, जयपुर का जादू हमारे रीडर्स पर छाया रहा। उनके लेखन का रीडर्स ने जमकर अनंद लिया ओर बेहद प्रशंसा की। इस माह की मंथली टॉप क्रिएशन्स की लिस्ट में सर्वाधिक स्कोर हासिल करके इनकी पैकेट रचना ने सूची में पहला स्थान पाया है जबकि इन्हीं की “मेरे राम तथा दो अन्य रचनाएं” इस सूची में पांचवीं रैंकिंग हासिल कर सकी है। इस प्रकार विजय दो रैंकिंग हासिल करके 2200 रुपये की प्रोत्साहन राशि पाने के हकदार बन गए हैं। इनके बाद सुनीता कुमारी की “माँ” रचना को पाठकों ने भरपूर प्यार दिया और सराहा। इन दोनों के अतिरिक्त दो अन्य राइटर्स भी अच्छा स्कोर हासिल करके प्रोत्साहन राशि पाने के हकदार बन गए हैं ।
अन्य रचनाओं को भी रीडर्स ने खूब चाव से पढ़ा और सराहा है लेकिन 3980 से कम स्कोर आने की वजह से उनका नाम सूची में नहीं आ सका है। हमारा तमाम राइटर्स से आग्रह है कि वे अपनी बेहतरीन रचनाएँ हमें भेजते रहें हो सकता है अगली सूची में आपका नाम भी आ जाए और तब आप भी प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकेंगे।
तो चलिए, एक नजर डालते हैं JUNE 2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टॉप—5 रचनाओं पर। इन रचनाओं का विवरण इस प्रकार है —
रैंकिंग/ रचना का शीर्षक रचनाकार स्कोर प्रोत्साहन राशि
1 पैकेट विजय कुमार तैलंग, जयपुर 10,840 2000 रुपये
2 माँ सुनीता कुमारी 6,500 1000 रुपये
3 सलामत रहे शबनम मेहरोत्रा, कानपुर 4,940 800 रुपये
4 नशे का दलदल तेज बीर सिंह सधर, दसुया (पंजाब) 4,400 400 रुपये
5 मेरे राम तथा दो अन्य रचनाएं विजय कुमार तैलंग, जयपुर 3,980 200 रुपये
सभी विजेताओं को हमारी ओर से हार्दिक बधाई! आपकी प्रोत्साहन राशि चेक या डीडी या UPI से 30 SEPTEBER 2025 तक भेजी जाएगी। यह राशि प्राप्त करने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना है। नियमानुसार इन सभी रचनाओं का कॉपीराइट शिविका झरोखा डॉट कॉम को स्वत: हस्तांतरित हो जाएगा। आशा है आप सब इसी तरह से उत्कृष्ट सृजन करके हिंदी—अंग्रेजी लिटरेचर को समृद्ध करते रहेंगे और आधुनिक लाइफस्टाइल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहेंगे। धन्यवाद!
श्रीमती शिखा तैलंग
more than 750 creations to read & watch
शिविका झरोखा डॉट कॉम से जुड़ने के लिए आपका स्वागत है !
हमारा ई—मेल एड्रेस है : tailang76shikha@gmail.com
contact@shivikajharokha.com
Bhopal, (M.P.), INDIA