कहीं लोकगीतों की मधुर छेड़छाड़, कहीं बदलते समाज पर तीखा कटाक्ष और कहीं प्रेम की गहरी अनुभूतियाँ—शबनम मेहरोत्रा की ये रचनाएँ मन के अलग-अलग भावों को खूबसूरती से स्वर देती हैं।
शबनम मेहरोत्रा, कानपुर
सजनवा, जयपुर घुमा द ना!
सजनवा जयपुर घुमा द ना,
लहंगा चुनरी मोती वाला चोली दिला द ना।
सजनवा जयपुर घुमा द ना।
लहंगा चुनर पहन के निकलब जब हम बीच बजरिया,
राह चलत सब लोगवा तकीहें टुकुर-टुकुर से नजरिया।
यही इच्छा पूरा द ना,
सजनवा जयपुर घुमा द ना।
अरे, बनारस में हम लिह्बे चार बनारसी साड़ी,
अपन अटरिया पर चढ़ रहवे हम त अकेले ठाड़ी।
सब हमके दिला द ना,
सजनवा जयपुर घुमा द ना।
यूँ त यूँ ही लिख दिहली हम बात, ई सच ना मानी,
जोन हाल में राखी बालमुआ, शबनम न परेशानी।
सब ताली बजा द ना,
सजनवा जयपुर घुमा द ना।
लहंगा चुनर मोती माला चोली दिला द ना,
सजनवा जयपुर घुमा द ना।
स्वार्थ की बातें
गीत सुनने में कटु लगती हैं यथार्थ की बातें,
पलने लगी हैं दिल में जब से स्वार्थ की बातें।
हो कर्मक्षेत्र या कुरुक्षेत्र का मैदान,
छाई है हर एक चेहरे पे तनाव और थकान।
सुनता नहीं है आज कृष्ण पार्थ की बातें।
अर्थयुग में लोगों ने हर मान्यता बदली,
अर्थ नए और नई परिभाषा गढ़ ली।
सुनने-सुनाने के लिए परमार्थ की बातें।
करते हैं हाथ जोड़ के हम वर्षों से फरियाद,
सोने की चिड़िया बाँटने में मस्त हैं सैयाद।
स्वार्थवश जो भूले हैं कृतार्थ की बातें।
पलने लगी हैं दिल में जब से स्वार्थ की बातें।
चुनरी लहराई
जब अपनी चुनरी लहराई,
साजन दिल पे आफत आई।
हाय! ये कैसा ग़ज़ब हो गया,
मैं भी थोड़ी-सी घबराई।
जब उनकी आँखों में झाँकी,
मैं तो खुद से ही घबराई।
मेरे गीत सभी उनके हैं,
बूझो जिसे है देता दिखाई।
शबनम को उपहार मिला है,
यही ग़ज़ल लिखने की लिखाई।
———————-
ज़मीं–फ़लक
तू ज़मीं है, तू मेरा फ़लक है,
मेरी हर साँसों की महक है।
न पा सका मैं तुझको यारा,
इसका दिल में तो कसक है।
किस यक़ीन से कहता तुझे,
तुझ पर हमारा ही हक़ है।
डर है भटक न जाऊँ कहीं,
बड़ी ही ये पेचीदा सड़क है।
आएँगे शबनम वो मेरे घर में,
मेरे चेहरे पर उनकी चमक है।
दिल जीत
शब्दों से दिल जीत लिया है,
प्रियतम! तूने क्या ये किया है।
मैं तो दर्द में डूब गई थी,
आके चाक जिगर को तुमने सिया है।
जितना चाहो और भी पी लो,
माना पहले बहुत पिया है।
खोल के कैसे बोलूँ हमदम,
तुमने क्या कुछ मुझे दिया है।
देकर अपनी सारी खुशियाँ,
शबनम का ग़म तूने लिया है।
No Comment! Be the first one.