“आपके शब्दों को सलाम – शिविका झरोखा का प्यारभरा इनाम!”
शिविका झरोखा अपनी स्थापना के 25 महीने पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष सौगात के तौर पर अपने एक्टिव पाठकों को सम्मानित करने जा रही है। ऐसे पाठक हमारी “मोस्ट एक्टिव रीडर अवार्ड” प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरस्कार जीत सकते हैं। यदि आपने अब तक हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित रचनाओं के बारे में उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिक्रिया दी है, तो यह प्रतियोगिता विशेष रूप से आपके लिए है।
नीचे दी गई नियमावली का पालन करते हुए आप इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं :
📝 योग्यता :
1. प्रतियोगिता में वही भारतीय पाठक भाग ले सकते हैं जिन्होंने शिविका झरोखा डॉट कॉम पर प्रकाशित किसी भी रचना पर 7 जुलाई 2023 से 25 जुलाई 2025 तक तीन या उससे अधिक सार्थक टिप्पणियाँ (कमेंट्स) अंग्रेजी या हिंदी में की हैं।
2. ये टिप्पणियाँ प्रकाशित होनी चाहिए। केवल पोस्ट किए गए, लेकिन अप्रकाशित कमेंट्स मान्य नहीं होंगे।
3. आपकी टिप्पणियाँ मूल होनी चाहिए — कॉपी-पेस्ट की गई, बेमतलब या प्रचारात्मक टिप्पणियाँ अयोग्य मानी जाएंगी।
📸 भाग लेने की प्रक्रिया :
1. योग्य पाठक कृपया अपनी एक स्पष्ट फोटो के साथ यह लिखें (अधिकतम 50 शब्दों में) कि
“शिविका झरोखा डॉट कॉम आपको क्यों पसंद है?”
यह उत्तर और आपकी फोटो निम्न ईमेल पते पर भेजें:
tailang76shikha@gmail.com
contact@shivikajharokha.com
1. ईमेल की विषय पंक्ति में लिखें – “मोस्ट एक्टिव रीडर अवार्ड इंट्री ”
🗓️ अंतिम तिथि (Last Date):
• 31 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि तक हमें आपकी प्रविष्टियाँ प्राप्त हो जानी चाहिए। इसके बाद प्राप्त प्रविष्टियाँ अमान्य मानी जाएंगी।
🏆 पुरस्कार (Prizes):
1. प्रथम पुरस्कार: ₹500/-
2. द्वितीय पुरस्कार: ₹300/-
3. तृतीय पुरस्कार: ₹200/-
🎁 विजेताओं को पुरस्कार राशि ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जाएगी।
💸 इस प्रतियोगिता में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क (Entry Free) है।
⚖️ अन्य नियम एवं शर्तें :
1. प्रविष्टियों का मूल्यांकन शिविका झरोखा टीम द्वारा रचनात्मकता, प्रतिक्रियाओं की गुणवत्ता और भावनात्मक जुड़ाव के आधार पर किया जाएगा।
2. एक ही व्यक्ति द्वारा एक से अधिक ईमेल/प्रविष्टियाँ भेजना अमान्य होगा।
3. शिविका झरोखा को किसी भी प्रविष्टि को निरस्त करने का अधिकार सुरक्षित है, यदि वह नियमों का उल्लंघन करती है।
4. प्रतियोगिता से संबंधित सभी विवादों में शिविका झरोखा का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।
5. विजेताओं के नाम और फ़ोटो शिविका झरोखा पर प्रकाशित किए जाएंगे।
6. किसी भी तकनीकी खराबी, नेटवर्क समस्या या ईमेल में देरी के लिए आयोजक उत्तरदायी नहीं होंगे।
7. प्रतियोगिता में भाग लेने से आप इन सभी नियमों एवं शर्तों से सहमत माने जाएंगे।
📣 तो देर किस बात की? अगर आपने शिविका झरोखा की रचनाओं पर प्यार लुटाया है, तो इस सम्मान के हक़दार आप ही हैं! अभी भेजिए अपनी प्रविष्टि और बनिए हमारे मोस्ट एक्टिव रीडर!
– more than 700 creations to read & watch
SHIVIKAJHAROKHA.COM – Kolar Road,
Bhopal, (M.P.), BHARAT
3 Comments
Comments are closed.
Post publish kaise krte hai?
कमेंट प्रकाशित कैसे करें?
कृपया प्रकाशित रचना के अंत में दिए गए कमेंंट गॉक्स को देख्रें। आप इसमें अपने कमेंट्स लिखें। ज्यादातर कमेंट अपने आप ही प्रकाशित हो जाते है। तीन या उससे अधिक रचनओं पर यदि आपके कमेंट प्रकाशित होते हैं तो आप फटाफट हमें अपने फोटो के साथ लिखकर ई—मेल करें कि आपको यह वेबसाइट क्यों पसंद हैं। बस इतनी सी प्रोसेस हैं। आपके तो वैसे भी ढेरों कमेंटृस प्रकाशित हैं। धन्यवाद!