राइटर्स के शब्दों ने जीता दिल!
सारांश :
शिविका झरोखा डॉट कॉम ने अपनी 25 माह की रचनात्मक यात्रा पूरी करते हुए जुलाई 2025 में “मोस्ट एक्टिव राइटर अवॉर्ड” देने की घोषणा की थी। इस प्रतियोगिता में हमारे कई लेखकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने दिल छू लेने वाले विचार साझा किए। आइए, विस्तार से जानें इस प्रतियोगिता के विजेता राइटर्स और उन्हें मिलने वाली इनामी राशि के बारे में —
मोस्ट एक्टिव राइटर प्रतियोगिता में उन राइटर्स को शामिल किया गया जिनकी तीन से अधिक या 1000 से अधिक शब्दों की रचनाएं इस वेबसाइट पर प्रकाशित हो चुकी हैं। साथ ही उन्होंने इस प्रतियोगिता के तहत पूछे इस सवाल का जवाब तय समय पर हमें ईमेल से बेहिचक भेजा –
शिविका झरोखा डॉट कॉम मुझे क्यों पसंद है?
सिर्फ ऐसे ही एक्टिव राइटर्स की करेक्ट इंट्रीज को प्रतियोगिता में शरीक किया गया है। कुछ लेखकों ने इस प्रतियोगिता के बारे में बार—बार रिमाइंड किए जाने पर भी रिप्लाय नहीं दिया और न ही प्रतियोगिता के नियमों व निर्देशों के अनुसार अपनी इंट्री भेजी। अत: ऐसे लेखकों का नाम विजेताओं की सूची में शामिल नहीं किया जा सका है। उन्होंने अवार्ड पाने का एक अच्छा मौका गंवा दिया, जिसका हमें भी अफसोस है। तो आइए, जानें कौन हैं इस वेबसाइट के मोस्ट एक्टिव राइटर्स और उनके इस वेबसाइट के बारे में विचार क्या हैं —
🏆 पुरस्कार:
प्रथम पुरस्कार – ₹1000/-
Pavithra Sathyaraj,
Founder, www.pavisfoodtales.com
द्वितीय पुरस्कार – ₹600/-
यशवंत कोठारी, जयपुर
तृतीय पुरस्कार – ₹400/-
Pallavi Tripathi, Durg
सांत्वना पुरस्कार (4) : शेष प्रकाशित विचारों पर प्रत्येक को ₹200/-
उत्तम कुमार तिवारी ” उत्तम “, लखनऊ
विजय कुमार तैलंग, जयपुर
सुशीला तिवारी, पश्चिम गांव, रायबरेली
नीलिमा तैलंग , दग्धा, पन्ना
🎁 पुरस्कार राशि विजेताओं को ऑनलाइन माध्यम से 30 November 2025 तक बिलकुल नि:शुल्क प्रदान की जाएगी।
आइए अब पढ़ें जवाब में व्यक्त ख़ास विचारों को जिन्हें हमने बेहद मामूली सा ही एडिट किया है –
___________
(1) Home to Heartfelt Writers
–Pavithra Sathyaraj, Founder, www.pavisfoodtales.com
Dear Shivika Jharokha Team,
Shivika Jharokha feels like home to heartfelt writers. It celebrates every voice, uplifts creative minds, and offers genuine appreciation. The warmth of the community, the positivity in content, and the space to express freely keep me inspired. It’s more than a platform—it’s a creative companion.
Thank you for encouraging and supporting writers like me.
(2) आम आदमी की आवाज़
–यशवंत कोठारी, जयपुर
यह वेबसाइट आम आदमी की आवाज़ है इसलिए मुझे पसंद है ।
इस साइट पर प्रकाशित रचनाएँ व उनके लेखक पाठकों को बांधे रखने में सक्षम हैं ।
इस साइट पर लेखकों को मानदेय भी दिया जाता है जिससे उनाकी हौसला अफजाई होती है ।
मुझे कई बार मनी मिले और इस से मुझे और ज्यादा लिखने की प्रेरणा मिली ।
इस साइट का भविष्य बेहतर है ऐसा मेरा मानना है ।
इस साइट के संपादक व अन्य स्टाफ पूरी मुस्तैदी से काम करते हैं जो तारीफ के काबिल है ।
(3) Motivational Reads
-Pallavi Tripathi, Durg
I like ShivikaJharokha.com because it satiates my unquenchable thirst of motivational reads. It gives me immense pleasure to read the write-ups of different writers, see them grow over the years, along with me. It is a window to a different world for me that watch through different writers’ eye.
_____________
(4) देश एवं विदेश मे भी सम्मान
–उत्तम कुमार तिवारी ” उत्तम “, लखनऊ
शिविका झरोखा डाट काम को धन्यवाद प्रगट करता हूँ । इस मंच द्वारा मेरी रचनाओ को देश एवं विदेश मे भी सम्मान प्राप्त हुआ है । इस मंच के द्वारा मुझे कई बार नगद उपहार राशि भी मिल चुकी है जो किसी अन्य मंच से नही मिली । मै इसके लिये भी मंच को हार्दिक धन्यवाद प्रदान करता हूँ ।
(5) नियम और व्यवहार स्पष्ट एवं पारदर्शी
-विजय कुमार तैलंग, जयपुर
शिविका झरोखा डॉट कॉम को मैं इसलिए पसंद करता हूँ क्योंकि:-
* ये एक साहित्यिक वेबसाइट है जिसके नियम और व्यवहार स्पष्ट एवं पारदर्शी हैं!
* ये लेखकों से प्रकाशन प्रक्रिया एवं प्रोत्साहन राशि भेजने तक पूर्णत: नि:शुल्क शैली अपनाती है।
* सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस वेबसाइट के विजिटर्स की संख्या अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक फैली हुई है जिससे लेखकों की रचनाओं को स्वदेशी के साथ साथ विदेशी पाठक भी मिलते हैं।
* इस वेबसाइट पर सामाजिक सरोकारों की सकारात्मक रचनाओं को यथेष्ठ स्थान मिलता है और सम्मान मिलता है।
* इसकी आयोजिका श्रीमती शिखा तैलंग जी बहुत सहयोगी हैं और सभी सदस्यों को प्रोत्साहन देती हैं।
(6) लेखन में अत्यधिक निखार
-सुशीला तिवारी, पश्चिम गांव, रायबरेली
शिविका झरोखा डॉट कॉम मुझे इस लिए पसंद है कि आर्थिक लाभ प्राप्त होने से मुझे लिखने के लिए प्रेरित करता रहता है। जिसके फलस्वरूप मेरे लेखन में अत्यधिक निखार आ गया है ,और मैं निरन्तर बेहतरीन लिखने के लिए प्रयासरत रहती हूँ ,और आदरणीय शिखा द्वारा मुझे मेरी समस्या का सरल शब्दों में समाधान मिल जाता है ।
धन्यवाद, शिविका झरोखा !
(7) लेखकों को उचित सराहना व पुरस्कार
-नीलिमा तैलंग , दग्धा, पन्ना
इसमें सभी लेखकों को उचित रूप से सराहा व पुरस्कृत किया जाता है।
3 Comments
Comments are closed.
Thank you so much for the recognition. It means a lot.
बहुत बहुत धन्यवाद
बहुत बहुत धन्यवाद, शिविका झरोखा