विजेताओं को प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त 15 प्रतिशत एक्सट्रा राशि के गिफ्ट वाउचर्स भी बिलकुल लि:शुल्क
MARCH 2026 : Top Creations List
MARCH 2026 के टॉप क्रिएशन्स के परिणाम कुछ अलग हैं। इस बार विजेताओं को प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त 15 प्रतिशत एक्सट्रा राशि के गिफ्ट वाउचर्स भी बिलकुल लि:शुल्क दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस माह के परिणामों के बारे में–
MARCH 2026 में शिविका झरोखा डॉट कॉम पर दुर्ग (छत्तीसगढ़) की पल्लवी त्रिपाठी की ‘A Poet with a Camera – Terence Davies ‘ का जादू हमारे रीडर्स पर छाया रहा। उनके लेखन का रीडर्स ने जमकर अनंद लिया और बेहद प्रशंसा की। इस माह की मंथली टॉप क्रिएशन्स की लिस्ट में सर्वाधिक स्कोर हासिल करके इनकी रचना ने सूची में पहला स्थान पाया है और वे बतौर प्रोत्साहन राशि 2000 रुपये पाने के हकदार हो गई हैं। जबकि तेज बीर सिंह सधर, दसुया (पंजाब) की ‘ रात ढाई बजे की गाड़ी ने दूसरा स्थान पाया है। उनको बतौर प्रोत्साहन राशि 1000 रुपये दिए जाएंगे।
इनके बाद 3 और राइटर्स की रचनाओं को हमारे पाठकों ने भरपूर प्यार दिया और सराहा है। अन्य रचनाओं को भी रीडर्स ने खूब चाव से पढ़ा और सराहा है लेकिन 4,720 से कम स्कोर हासिल करने की वजह से उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है। हमारा तमाम राइटर्स से आग्रह है कि वे अपनी बेहतरीन रचनाएँ हमें भेजते रहें। हो सकता है अगली सूची में आपका नाम भी आ जाए और तब आप भी प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकेंगे।

सभी विजेताओं को हमारी ओर से हार्दिक बधाई! आपकी प्रोत्साहन राशि 30 July 2026 तक भेजी जाएगी। यह राशि प्राप्त करने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना है। इसे पाने के लिए आपको बस अपना UPI आईडी/पोस्टल एड्रेस 15 July 2026 तक हमं ई’मेल से शेयर करना जरूरी है। अन्यथा भुगतान चेक से कर दिया जाएगा। प्रोत्साहन राशि के बारे में 15 AUGUST 2026 के बाद कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विजेताओं को प्रोत्साहन राशि के 15 प्रतिशत के बराबर अतिरिक्त राशि वाउचर के रुप में दी जाएगी। यानी 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि के विजेता को 300 रुपये के वाउचर्स हमारी ओर से बिलकुल नि:शुल्क मिलेंगे। विजेता रचनाकार इन वाउचर्स का शॅपिंग में इस्तेमाल 31 अगस्त 2026 तक नियमानुसार कर सकेंगे।
नियमानुसार इन सभी रचनाओं का कॉपीराइट शिविका झरोखा डॉट कॉम को स्वत: हस्तांतरित हो जाएगा। अत: कृपया इन रचनाओं का इस्तेमाल शिविका झरोखा डॉट कॉम की पूर्वानुमति के बिना अन्य़त्र नहीं करें। आशा है आप सब इसी तरह से उत्कृष्ट सृजन करके हिंदी—अंग्रेजी लिटरेचर को समृद्ध करते रहेंगे और आधुनिक लाइफस्टाइल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहेंगे। धन्यवाद!
श्रीमती शिखा तैलंग
शिविका झरोखा डॉट कॉम से जुड़ने के लिए आपका स्वागत है !
हमारा ई—मेल एड्रेस है :
tailang76shikha@gmail.com,
contact@shivikajharokha.com
More than 1000 Creations to read & watch!
SHIVIKAJHAROKHA.COM
4/203, Fine Enclave, Kolar Road,
Bhopal (MP)-462042
(BHARAT)
No Comment! Be the first one.