NOVEMBER 2025 : Top Creations List
NOVEMBER 2025 में शिविका झरोखा डॉट कॉम पर आश हम्द की ” मज़बूरी ” का जादू हमारे रीडर्स के दिलों पर छाया रहा। उनके लेखन का रीडर्स ने जमकर अनंद लिया ओर बेहद प्रशंसा की। इस माह की मंथली टॉप क्रिएशन्स की लिस्ट में सर्वाधिक स्कोर हासिल करके इनकी रचना ने सूची में पहला स्थान पाया है और वे बतौर प्रोत्साहन राशि 2000 रुपये पाने के हकदार हो गई हैं। इसके अतिरिक्त उनकी दो और रचनाओ ने इस प्रतिष्ठित सूची में रैंकिंग हासिल की है। इस प्रकार वे इस माह कुल मिलाकर सर्वाधिक प्रोत्साहन राशि यानी 2600 रुपये पाने की हकदार हो गई हैं। जबकि सुनीता कुमारी, बेंगलुरू की ” कोई लौटा दे मेरे बचपन के वो दिन ” ने दूसरा स्थान पाया है। उनको बतौर प्रोत्साहन राशि 1000 रुपये दिए जाएंगे।
इनके बाद तेज बीर सिंह सधर, दसुया (पंजाब) और यशवंत कोठारी, जयपुर की रचनाओं को हमारे पाठकों ने भरपूर प्यार दिया और सराहा है।
अन्य रचनाओं को भी रीडर्स ने खूब चाव से पढ़ा और सराहा है लेकिन 4,060 से कम स्कोर हासिल करने की वजह से उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है। हमारा तमाम राइटर्स से आग्रह है कि वे अपनी बेहतरीन रचनाएँ हमें भेजते रहें। हो सकता है अगली सूची में आपका नाम भी आ जाए और तब आप भी प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकेंगे।
| रैंकिंग | रचना का शीर्षक | रचनाकार | स्कोर | प्रोत्साहन राशि |
| 01. | मज़बूरी | आश हम्द, पटना | 7,560 | 2000 रुपये |
| 02. | कोई लौटा दे मेरे बचपन के वो दिन | सुनीता कुमारी,बेंगलुरू | 6,940 | 1000 रुपये |
| 03. | हाथ में हाथ | तेज बीर सिंह सधर, दसुया (पंजाब) | 4,760 | 800 रुपये |
| 04. | रूह, रिश्ते और वतन | आश हम्द, पटना | 4,260 | 400 रुपये |
| 05.(i) | कल्पनाओं का सागर और बदरा की बहार | आश हम्द, पटना | 4,060 | 200 रुपये |
| 05. (ii) | साहित्य के साइबर ठग! | यशवंत कोठारी, जयपुर | 4,060 | 200 रुपये |
सभी विजेताओं को हमारी ओर से हार्दिक बधाई! आपकी प्रोत्साहन राशि 31 March 2026 तक भेजी जाएगी। यह राशि प्राप्त करने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना है। इसे पाने के लिए आपको बस अपना UPI आईडी/पोस्टल एड्रेस
25 March 2026 तक हमं ई’मेल से शेयर करना जरूरी है। अन्यथा भुगतान चेक से कर दिया जाएगा। प्रोत्साहन राशि के बारे में 15 April 2026 के बाद कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नियमानुसार इन सभी रचनाओं का कॉपीराइट शिविका झरोखा डॉट कॉम को स्वत: हस्तांतरित हो जाएगा। अत: कृपया इन रचनाआं का इस्तेमाल शिविका झरोखा डॉट कॉम की पूर्वानुमति के बिना अन्य़त्र नहीं करें। आशा है आप सब इसी तरह से उत्कृष्ट सृजन करके हिंदी—अंग्रेजी लिटरेचर को समृद्ध करते रहेंगे और आधुनिक लाइफस्टाइल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहेंगे। धन्यवाद!
श्रीमती शिखा तैलंग
शिविका झरोखा डॉट कॉम से जुड़ने के लिए आपका स्वागत है !
हमारा ई—मेल एड्रेस है :
tailang76shikha@gmail.com,
More than 900 Creations to read & watch!
SHIVIKAJHAROKHA.COM
4/203, Fine Enclave, Kolar Road,
Bhopal (MP)-462042
(BHARAT)