SEPTEMBER 2025 : Top Creations List
SEPTEMBER 2025 में शिविका झरोखा डॉट कॉम पर बेंगलुरू की सुनीता कुमारी का जादू हमारे रीडर्स पर छाया रहा। उनके लेखन का रीडर्स ने जमकर अनंद लिया ओर बेहद प्रशंसा की। इस माह की मंथली टॉप क्रिएशन्स की लिस्ट में सर्वाधिक स्कोर हासिल करके इनकी ” देश की आन हिन्दी ” रचना ने सूची में पहला स्थान पाया है और वे बतौर प्रोत्साहन राशि 2000 रुपये पाने की हकदार हो गई हैं। जबकि नए जमाने के प्रेम प्रसंग पर आधारित विजय कुमार तैलंग की रचना “वर्चुअल प्रेम” ने दूसरा स्थान पाया है। विजय को बतौर प्रोत्साहन राशि 1000 रुपये दिए जाएंगे।
इनके बाद यशवन्त कोठारी और डॉ अशोक मधुप तथा उत्तम कुमार तिवारी की रचनाओं को हमारे पाठकों ने भरपूर प्यार दिया और सराहा है।
अन्य रचनाओं को भी रीडर्स ने खूब चाव से पढ़ा और सराहा है लेकिन 3680 से कम स्कोर आने की वजह से उनका नाम सूची में नहीं आ सका है। हमारा तमाम राइटर्स से आग्रह है कि वे अपनी बेहतरीन रचनाएँ हमें भेजते रहें। हो सकता है अगली सूची में आपका नाम भी आ जाए और तब आप भी प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकेंगे।
तो चलिए, एक नजर डालते हैं SEPTEMBER 2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टॉप रचनाओं पर। इन रचनाओं का विवरण इस प्रकार है —
| रैंकिंग | रचना का शीर्षक | रचनाकार | स्कोर | प्रोत्साहन राशि |
| 1. | देश की आन हिन्दी | सुनीता कुमारी, बेंगलुरू | 6000 | 2000 रुपये |
| 2. | वर्चुअल प्रेम! | विजय कुमार तैलंग, जयपुर | 5320 | 1000 रुपये |
| 3. | माँ और पिताजी के प्रति श्रद्धासुमन | यशवन्त कोठारी, जयपुर | 3860 | 800 रुपये |
| 4. | तुम छू लो चन्दन बन जाऊँ तथा एक अन्य रचना | डॉ. अशोक मधुप, नोएडा | 3840 | 400 रुपये |
| 5. | गुल्लक यानि गुडलक! | उत्तम कुमार तिवारी ” उत्तम ” , लखनऊ | 3680 | 200 रुपये |
सभी विजेताओं को हमारी ओर से हार्दिक बधाई! आपकी प्रोत्साहन राशि 15 JANUARY 2026 तक भेजी जाएगी। यह राशि प्राप्त करने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना है। इसे पाने के लिए आपको बस अपना UPI आईडी/पोस्टल एड्रेस 05 JANUARY 2026 तक हमं ई’मेल से शेयर करना जरूरी है। अन्यथा भुगतान चेक से कर दिया जाएगा। प्रोत्साहन राशि के बारे में 30 JANUARY 2026 के बाद कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नियमानुसार इन सभी रचनाओं का कॉपीराइट शिविका झरोखा डॉट कॉम को स्वत: हस्तांतरित हो जाएगा। अत: कृपया इन रचनाआं का इस्तेमाल शिविका झरोखा डॉट कॉम की पूर्वानुमति के बिना अन्य़त्र नहीं करें। आशा है आप सब इसी तरह से उत्कृष्ट सृजन करके हिंदी—अंग्रेजी लिटरेचर को समृद्ध करते रहेंगे और आधुनिक लाइफस्टाइल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहेंगे। धन्यवाद!
श्रीमती शिखा तैलंग
more than 800 creations to read & watch
शिविका झरोखा डॉट कॉम से जुड़ने के लिए आपका स्वागत है !
हमारा ई—मेल एड्रेस है :
tailang76shikha@gmail.com,