AUGUST 2025 : Top Creations List
AUGUST 2025 में शिविका झरोखा डॉट कॉम पर सुनीता मिश्रा का जादू हमारे रीडर्स पर छाया रहा। उनके लेखन का रीडर्स ने जमकर अनंद लिया ओर बेहद प्रशंसा की। इस माह की मंथली टॉप क्रिएशन्स की लिस्ट में सर्वाधिक स्कोर हासिल करके इनकी “परीक्षा” रचना ने सूची में पहला स्थान पाया है जबकि इन्हीं की “सोलह श्रंगार तथा एक अन्य रचना” इस सूची में पांचवीं रैंकिंग हासिल कर सकी है। इस प्रकार दो रैंकिंग हासिल करके सुनीता मिश्रा 2200 रुपये की प्रोत्साहन राशि पाने की हकदार बन गई हैं।
इनके बाद शबनम मेहरोत्रा की “सृजन तथा दो अन्य रचनाएं” को पाठकों ने भरपूर प्यार दिया और सराहा। इन्हीं की “मां नर्मदा तथा पांच अन्य कविताएं” इस सूची में चौथी रैंकिंग हासिल कर सकी है। इस प्रकार दो रैंकिंग हासिल करके शबनम मेहरोत्रा 1400 रुपये की प्रोत्साहन राशि पाने की हकदार बन गई हैं । इन दोनों के अतिरिक्त दो अन्य राइटर्स भी अच्छा स्कोर हासिल करके प्रोत्साहन राशि पाने के हकदार बन गए हैं ।
अन्य रचनाओं को भी रीडर्स ने खूब चाव से पढ़ा और सराहा है लेकिन 5400 से कम स्कोर आने की वजह से उनका नाम सूची में नहीं आ सका है। हमारा तमाम राइटर्स से आग्रह है कि वे अपनी बेहतरीन रचनाएँ हमें भेजते रहें। हो सकता है अगली सूची में आपका नाम भी आ जाए और तब आप भी प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकेंगे।
तो चलिए, एक नजर डालते हैं AUGUST 2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टॉप रचनाओं पर। इन रचनाओं का विवरण इस प्रकार है —
रैंकिंग/ रचना का शीर्षक रचनाकार स्कोर प्रोत्साहन राशि
1. परीक्षा सुनीता मिश्रा, देहरादून 16000 2000रुपये
2. सृजन तथा दो अन्य रचनाएं शबनम मेहरोत्रा, कानपुर 7060 1000रुपये
3. एक सावन मुझे तथा एक अन्य रचना सुशीला तिवारी,रायबरेली 6240 800रुपये
4. मां नर्मदा तथा पांच अन्य कविताएं शबनम मेहरोत्रा, कानपुर 5560 400रुपये
5. (i) नजारा तथा दो अन्य रचनाएं उत्तम कुमार तिवारी, लखनउ 5400 200 रुपये
(ii) सोलह श्रंगार तथा एक अन्य रचना सुनीता मिश्रा, देहरादून 5400 200 रुपये
सभी विजेताओं को हमारी ओर से हार्दिक बधाई! आपकी प्रोत्साहन राशि चेक या डीडी या UPI से 30 NOVEMBER 2025 तक भेजी जाएगी। यह राशि प्राप्त करने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना है। पेमेंट पाने के लिए अपना यूपीआई आईडी 25 नवंबर 2025 तक जरूर शेयर कर दें। अन्यथा भुगतान आपके पोस्टल एड्रेस पर चेक से कर दिया जाएगा।
नियमानुसार इन सभी रचनाओं का कॉपीराइट शिविका झरोखा डॉट कॉम को स्वत: हस्तांतरित हो जाएगा। आशा है आप सब इसी तरह से उत्कृष्ट सृजन करके हिंदी—अंग्रेजी लिटरेचर को समृद्ध करते रहेंगे और आधुनिक लाइफस्टाइल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहेंगे। धन्यवाद!
श्रीमती शिखा तैलंग
more than 800 creations to read & watch
शिविका झरोखा डॉट कॉम से जुड़ने के लिए आपका स्वागत है !
हमारा ई—मेल एड्रेस है : tailang76shikha@gmail.com
contact@shivikajharokha.com
Bhopal, (M.P.), INDIA