रचनात्मकता का सम्मान, आपके नाम!
सारांश:
शिविका झरोखा अपनी स्थापना के 25 महीने पूरे होने पर सबसे सक्रिय लेखकों को “मोस्ट एक्टिव राइटर अवार्ड” से सम्मानित करने जा रही है। पात्र लेखक वे हैं जिनकी 7 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2025 तक कम से कम तीन 1000+ शब्दों की मौलिक रचनाएं प्रकाशित हुई हों। भाग लेने के लिए 5 अगस्त 2025 तक अपनी फोटो और 50 शब्दों में उत्तर ईमेल द्वारा भेजें और ₹1000 तक जीतने का मौका पाएं।आइए अब इस अवार्ड के बारे में जानेें विस्तार से—
शिविका झरोखा अपनी स्थापना के 25 महीने पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष पहल करते हुए अपने सबसे सक्रिय रचनाकारों को “मोस्ट एक्टिव राइटर अवार्ड” से सम्मानित करने जा रही है। यदि शिविका झरोखा डॉट कॉम पर आपके नाम से 7 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2025 तक तीन से अधिक रचनाओं का प्रकाशन हुआ है, तो यह प्रतियोगिता खास तौर पर आपके लिए है।
नीचे दी गई नियमावली का पालन करते हुए आप इस सम्मानजनक प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं:
📝 योग्यता:
इस प्रतियोगिता में वही भारतीय लेखक भाग ले सकते हैं जिनकी shivikajharokha.com पर न्यूनतम 1000 शब्दों की कम से कम तीन रचनाएं अलग—अलग डेट्स पर अंग्रेजी या हिंदी में प्रकाशित हुई हों।
ईमेल से केवल पोस्ट की गई लेकिन अप्रकाशित रचनाएं मान्य नहीं मानी जाएंगी।
📸 भाग लेने की प्रक्रिया:
पात्र लेखक कृपया अपनी एक स्पष्ट फोटो के साथ अधिकतम 50 शब्दों में यह उत्तर भेजें —
“आपको शिविका झरोखा डॉट कॉम क्यों पसंद है?”
अपना उत्तर और फोटो निम्नलिखित ईमेल पते पर भेजें:
📧 tailang76shikha@gmail.com
📧 contact@shivikajharokha.com
ईमेल की विषय पंक्ति में स्पष्ट रूप से लिखें —
“Most Active Writer Award Entry”
🗓️ अंतिम तिथि:
5 अगस्त 2025 की मध्यरात्रि तक प्राप्त सभी प्रविष्टियाँ मान्य होंगी। इसके बाद भेजी गई प्रविष्टियाँ स्वतः अमान्य मानी जाएंगी।
🏆 पुरस्कार:
प्रथम पुरस्कार – ₹1000/-
द्वितीय पुरस्कार – ₹600/-
तृतीय पुरस्कार – ₹400/-
सांत्वना पुरस्कार (4) : शेष प्रकाशित विचारों पर प्रत्येक को ₹200/-
🎁 पुरस्कार राशि विजेताओं को ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जाएगी।
💸 प्रवेश शुल्क (Entry Fee):
इस प्रतियोगिता में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।
⚖️ अन्य नियम एवं शर्तें:
प्रविष्टियों का मूल्यांकन शिविका झरोखा टीम द्वारा रचनात्मकता, गुणवत्ता, और रीडर्स के रिएक्शन के आधार पर किया जाएगा।
एक ही व्यक्ति की एक से अधिक प्रविष्टियाँ अमान्य मानी जाएंगी।
शिविका झरोखा को किसी भी प्रविष्टि को नियमों के उल्लंघन की स्थिति में अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार होगा।
प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी विवाद में शिविका झरोखा का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।
विजेताओं के नाम और फोटो shivikajharokha.com पर प्रकाशित किए जाएंगे।
किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि, नेटवर्क समस्या या ईमेल देरी के लिए आयोजक उत्तरदायी नहीं होंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेकर आप इन सभी नियमों और शर्तों से स्वतः सहमत माने जाएंगे।
📣
यदि आपने शिविका झरोखा के लिए दिल से मौलिक रचनाएं लिखी हैं, तो अब देर किस बात की? इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लीजिए। यह सम्मान आपके ही नाम है!
अभी भेजिए अपनी प्रविष्टि और बन जाइए —
🎉शिविका झरोखा : मोस्ट एक्टिव राइटर अवार्ड 🎉