DECEMBER 2025 : Top Creations List
DECEMBER 2025 में शिविका झरोखा डॉट कॉम पर आश हम्द, पटना (बिहार) की“संघर्ष“ का जादू हमारे रीडर्स पर छाया रहा। उनके लेखन का रीडर्स ने जमकर अनंद लिया और बेहद प्रशंसा की। इस माह की मंथली टॉप क्रिएशन्स की लिस्ट में सर्वाधिक स्कोर हासिल करके इनकी रचना ने सूची में पहला स्थान पाया है और वे बतौर प्रोत्साहन राशि 2000 रुपये पाने के हकदार हो गई हैं। इसके अतिरिक्त उनकी एक और रचना “मैं मूर्ख नहीं“ ने इस प्रतिष्ठित सूची में रैंकिंग हासिल की है। इस प्रकार वे इस माह कुल मिलाकर सर्वाधिक प्रोत्साहन राशि यानी 2800 रुपये पाने की हकदार हो गई हैं। जबकि श्यामकांत देशपांडे,नागपुर की “आस्था के हिमालय पर विश्वशांति का ध्वज“ ने दूसरा स्थान पाया है। उनको बतौर प्रोत्साहन राशि 1000 रुपये दिए जाएंगे।
इनके बाद चार और राइटर्स की रचनाओं को हमारे पाठकों ने भरपूर प्यार दिया और सराहा है। संयोगवश इन सबको बतौर स्कोर 6440—6440अंक हासिल हुए हैं। अत: सबको बराबर—बराबर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
अन्य रचनाओं को भी रीडर्स ने खूब चाव से पढ़ा और सराहा है लेकिन 6440 से कम स्कोर हासिल करने की वजह से उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है। हमारा तमाम राइटर्स से आग्रह है कि वे अपनी बेहतरीन रचनाएँ हमें भेजते रहें। हो सकता है अगली सूची में आपका नाम भी आ जाए और तब आप भी प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकेंगे।
| रैंकिंग | रचना का शीर्षक | रचनाकार | स्कोर | प्रोत्साहन राशि |
| 1 | संघर्ष | आश हम्द, पटना (बिहार) | 29,780 | Rs. 2000/- |
| 2 | आस्था के हिमालय पर विश्वशांति का ध्वज | श्यामकांत देशपांडे,नागपुर | 18,780 | Rs. 1000/- |
| 3 | मैं मूर्ख नहीं | आश हम्द, पटना (बिहार) | 11,640 | Rs. 800/- |
| 4 | (i) ठंड और दिल की बातें | उत्तम कुमार तिवारी ” उत्तम ” , लखनऊ सुशीला तिवारी, रायबरेली (उत्तर प्रदेश) शबनम मेहरोत्रा,कानपुर (उत्तर प्रदेश) | 6,440 | Rs. 200/- each |
| 4 | (ii) गुजरेगी स्याह रात तथा चार अन्य रचनाएं | पल्लवी त्रिपाठी, दुर्ग | 6,440 | Rs.200/- |
सभी विजेताओं को हमारी ओर से हार्दिक बधाई! आपकी प्रोत्साहन राशि 30 April 2026 तक भेजी जाएगी। यह राशि प्राप्त करने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना है। इसे पाने के लिए आपको बस अपना UPI आईडी/पोस्टल एड्रेस 25 April 2026 तक हमं ई’मेल से शेयर करना जरूरी है। अन्यथा भुगतान चेक से कर दिया जाएगा। प्रोत्साहन राशि के बारे में 15 May 2026 के बाद कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नियमानुसार इन सभी रचनाओं का कॉपीराइट शिविका झरोखा डॉट कॉम को स्वत: हस्तांतरित हो जाएगा। अत: कृपया इन रचनाओं का इस्तेमाल शिविका झरोखा डॉट कॉम की पूर्वानुमति के बिना अन्य़त्र नहीं करें। आशा है आप सब इसी तरह से उत्कृष्ट सृजन करके हिंदी—अंग्रेजी लिटरेचर को समृद्ध करते रहेंगे और आधुनिक लाइफस्टाइल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहेंगे। धन्यवाद!
श्रीमती शिखा तैलंग
शिविका झरोखा डॉट कॉम से जुड़ने के लिए आपका स्वागत है !
हमारा ई—मेल एड्रेस है :
tailang76shikha@gmail.com,
More than 1000 Creations to read & watch!
SHIVIKAJHAROKHA.COM
4/203, Fine Enclave, Kolar Road,
Bhopal (MP)-462042
(BHARAT)
No Comment! Be the first one.