लेखक : पंकज शर्मा “तरुण “ (मंदसौर)
“सुबह की ताजगी, ज्ञान की रोशनी और सुरक्षा का संदेश – तीन कविताओं में जीवन का सार”
सारांश :
सुबह जल्दी उठने की खुशी, ज्ञान का दीप जलाने की प्रेरणा और मोबाइल फ्रॉड से बचाव का संदेश देने वाली तीन प्रेरणादायक कविताएं।
आइए जीवनशैली, सकारात्मक सोच और सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देती इन रचनाओं का आनंद लीजिए –
कितना अच्छा लगता है
सुबह सवेरे जल्दी उठकर ,
हरी घास पर
गिरी ओस पर
नंगे पैरों दौड़ लगाना।
कितना अच्छा लगता है।।
सुबह सवेरे जल्दी उठकर,
मोबाइल पर
मन को भाते
नए -नए छंद बनाना।
कितना अच्छा लगता है।।
सुबह सवेरे जल्दी उठ कर ,
ब्रम्ह मुहूर्त में
बाबा के संग
योगा और ध्यान लगाना।
कितना अच्छा लगता है।
सुबह सवेरे जल्दी उठकर,
पापा के संग
सूरज दादा को
नित्य नमन कर दंड लगाना।
कितना अच्छा लगता है।।
सुबह सवेरे जल्दी उठकर,
मम्मा के संग
पूरे घर में
अपने हाथों पोंछा लगाना।
कितना अच्छा लगता है।।
सुबह सवेरे जल्दी उठकर ,
फ्रेश होकर
नहा धोकर
मंत्र पढ़कर दीप जलाना।
कितना अच्छा लगता है।।
सुबह सवेरे जल्दी उठकर,
सब कामों के
बाद साथ में
चाय दूध बना कर पीना।
कितना अच्छा लगता है।।
________________
चलो ज्ञान का दीप जलायें (गीतिका)
चलो ज्ञान का दीप जलायें।
जो सोया हैं उसे जगायें।।
मन के रीते उस आंगन में।
सुंदर सा हम फूल खिलायें।।
रूठ गए हैं जो अपनों से।
मिल कर सारे उसे मनायें।।
मचल गया है रोता बच्चा।
एक खिलौना उसे दिलायें।।
जन्म दिवस जब आए अपना।
बड़ पीपल के पौध लगायें।।
कला हमें जो आती हो तो।
हर्षित हो कर उसे दिखायें।।
नेह राशि को निज छोनों पर।
सोच समझ कर चलो लूटायें।।
हमको करते हैं जो उपकृत।
उनके प्रति आभार जतायें।।
________________
अंजाने का कोई कॉल (नवगीत)
जब भी आए मोबाइल पर, अंजाने का कोई कॉल।
रिसीव कभी न करना भाई,उड़ जाएगा वरना माल।।
नाम तुम्हारा लेकर पूछे,जरा बताओ क्या है हाल।
मीठी वाणी के झांसे में, समझो आया बस है काल।।
रखे बचा कर जो हैं पैसे,उड़ा सभी,कर दें कंगाल।
पिन ओटीपी नहीं बताना, वरना उड़ जाए बेताल।।
रिसीव कभी ……..!
डाकू जब घोड़े पर आते थे,सबको हो जाता था ज्ञात।
बड़े बुजुर्गों से सुनते हैं, वो करते थे जब भी बात।।
अब तो आते पवन अश्व पर,चलते भाव भरी वह चाल।
इसीलिए कहता हूं भैया, रखना बच जाने की ढाल।।
रिसीव कभी…….!
मेहनत सालों तक है करते,खाते सादी रोटी दाल।
श्वेत सभी हो जाते सिर में,जो होते हैं काले बाल।।
बे लगाम घोड़े पर बैठे,आते डाकू सब विकराल।
लुट कर सीधे सादे दादा,केवल रोते हुए निढाल।।
जब भी आए मोबाइल पर, अंजाने का कोई कॉल।
रिसीव कभी न करना भाई,उड़ जाएगा वरना माल।।
Tags:
#Inspirational_Song#Lamp_Of_Knowledge#Mobile_Fraud_Awareness#Morning_Poem#Morning_Routine#Motivational_Poetry#Positive_Thinking#Safety_Awareness#Social_Message#Unknown_Call#अंजाना_कॉल#ज्ञान_का_दीप#प्रेरणा_काव्य#प्रेरणादायक_गीत#मोबाइल_फ्रॉड_से_बचाव#सकारात्मक_सोच#सामाजिक_संदेश#सुबह_की_कविता#सुबह_की_दिनचर्या#सुरक्षा_जागरूकताpankaj sharma tarun's creationspoem on morning walkShivika means palanquin and Jharokha means window. We have prepared this website with the aim of being a carrier of good thoughts and giving a glimpse of a positive life.