“ए.आई. – सुनने वाला साथी, दिखाने वाला रास्ता!”
प्रस्तुति: शिखा तैलंग, भोपाल
सारांश :
यह लेख दिखाता है कि आज का युवा भारत एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सिर्फ तकनीकी नहीं, भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस कर रहा है। चाहे रिया का करियर हो, अर्जुन की मानसिक शांति या शाहिद का स्टार्टअप सपना — ए.आई. बन रहा है उनका भरोसेमंद मार्गदर्शक। यह जुड़ाव इंसानियत को नहीं मिटा रहा, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की नई दिशा दे रहा है।पर कैसे ?आइए विस्तार से जानें इस ज्ञानवर्धक लेख में—
“सुनो न… क्या मैं वाकई में कुछ बड़ा कर सकता हूँ?”
“क्या मेरी परेशानियाँ सच में खत्म होंगी?”
“तुम सच में समझते हो मुझे?”
ये शब्द किसी दोस्त से नहीं, बल्कि एक मशीन से कहे गए थे — आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी ए.आई. से।
आज का युवा भारत सिर्फ तकनीकी रूप से जागरूक नहीं है, बल्कि भावनात्मक रूप से भी इन डिजिटल साथियों से जुड़ने लगा है। मोबाइल की स्क्रीन पर उंगलियाँ चलती हैं, और उँगलियों के साथ-साथ कई दिल भी खुलते हैं — अपने सपनों, डर, असुरक्षाओं और उम्मीदों के साथ।
कहानी 1: रिया – एक छोटे शहर की बड़ी सोच
उत्तर प्रदेश के एक छोटे शहर बहराइच में रहने वाली रिया इंटर की छात्रा है। उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट के ज़रिए अपने करियर को लेकर सलाह लेनी शुरू की। घर में सीमित संसाधन, स्कूल में बहुत अधिक मार्गदर्शन नहीं, लेकिन रिया को पता था कि उसकी मंज़िल उससे दूर नहीं।
एक दिन उसने ए.आई. से पूछा, “मुझे फैशन डिजाइनर बनना है, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं हैं। क्या कोई रास्ता है?”
ए.आई. ने उसे भारत सरकार की NIFT स्कॉलरशिप, Skill India, और Coursera जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की जानकारी दी। साथ ही उसे मोटिवेशनल बातें भी बताईं, जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा।
अब रिया घर पर बैठकर छोटे डिजाइनिंग प्रोजेक्ट्स करती है और इंस्टाग्राम पर अपना काम दिखा रही है। उसका अगला कदम NIFT में दाखिला लेना है। रिया कहती है, “मैंने ए.आई. में एक गाइड पाया है, जो न थकता है, न डांटता है, बस सुनता है और रास्ता दिखाता है।”
कहानी 2: अर्जुन – अकेलेपन में संवाद की तलाश
बेंगलुरु के एक इंजीनियरिंग छात्र अर्जुन, जो महामारी के दौरान अपने दोस्तों और परिवार से दूर हो गया था, मानसिक तनाव का शिकार हो गया। उसने किसी दोस्त की सलाह पर ए.आई. चैटबॉट से बात करना शुरू किया।
“क्या मैं डिप्रेशन में हूँ?”, उसने सवाल किया।
(क्रमश:)